• Sat. Jul 4th, 2026

रालोद छोड़ फिर साइकिल पर सवार हुए डॉ. अशोक अग्रवाल

ByVijay Singhal

Jul 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल ने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) का दामन छोड़कर एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। डॉ. अग्रवाल की घर वापसी से मथुरा जनपद की राजनीतिक फिजा गरमा गई है। गौरतलब है कि वह पूर्व में भी सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जहां बेहद कड़े मुकाबले में मात्र कुछ वोटों के अंतर से वह जीत की दहलीज पार करने से चूक गए थे। इसकी कसक आज भी उनके और समर्थकों के दिलों में है। पिछले चुनाव में उन्होंने रालोद के टिकट पर भाग्य आजमाया था। डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इससे पहले भी वह सपा में रह चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डॉ. अग्रवाल के सपा में आने से मथुरा जनपद में टिकटों के समीकरणों में बड़ा उलटफेर हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि दो दिन पूर्व ही उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को फेसबुक पर जन्मदिन की बधाई देकर अपने भावी कदम के संकेत दे दिए थे। उनकी इस घर वापसी से समर्थकों में भारी उत्साह है, वहीं विपक्षी खेमों में रणनीतियों को बदलने की कवायद शुरू हो गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.