• Sat. Jul 4th, 2026

कोसीकलां पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित गोतस्कर को पुलिस ने दबोचा

ByVijay Singhal

Jul 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां पुलिस ने मुठभेड़ में गोतस्करी के मामले में वांछित चल रहे एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने गोपाल बाग बाईपास रोड और अजीजपुर की ओर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस टीम का एक सिपाही सोनू घायल हो गया। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसमें एक गोली गोतस्कर अनीश निवासी आली मेव, थाना बहीन, जनपद पलवल (हरियाणा) के पैर में लगी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर गया। इस बीच उसका साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने घायल गोतस्कर के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से बाइक भी बरामद हुई। भागे हुए गोतस्कर की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपी पर कोसीकलां थाने में चार मामले पंजीकृत हैं। अन्य थानों से उसके मुकदमों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.