• Fri. Jul 3rd, 2026

यमुना में मिला ITI छात्र का शव, परिवार का आरोप…दोस्तों ने शराब पिलाकर पीटा; फिर फेंका शव

ByVijay Singhal

Jul 3, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में यमुना नदी में बुधवार शाम गोताखोरों ने आइटीआइ छात्र का शव बरामद किया। स्वजन ने दोस्तों पर शराब पिलाकर बेटे की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद शव को यमुना नदी में फेंकने की बात कही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें छात्र की मृत्यु का कारण नदी में डूबना आया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। स्वजन के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जमुनापार थाना क्षेत्र के शिवनगर तैयापुर निवासी कौशल आइटीआइ वृंदावन में द्वितीय वर्ष के छात्र थे। पिता रमेश चंद्र का आरोप है कि बुधवार शाम चार बजे बेटा कालेज से वापस घर लौटा था। बाइकों पर सवार चार-पांच दोस्त उसे बुला ले गए और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इससे उसके शरीर पर चोट आई। दोस्तों ने मृत समझकर किशोर को यमुना नदी में फेंक दिया। इससे बाद दोस्तों ने ही शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। फिर फरार हो गए। लोगों की सूचना पर गोताखोरों ने शाम साढ़े सात बजे नदी से छात्र का शव बरामद कर लिया। इसी बीच लोगों की भीड़ जुटी रही। इसमें गांव के एक व्यक्ति ने मृतक की पहचान करते हुए स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कौशल अपने परिवार का इकलौता था। उनके पिता राजमिस्त्री व मां फुलवारी का काम करती हैं। पिता ने थाने में दोस्तों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। जमुनापार थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मृत्यु का कारण नदी में डूबना आया है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.