हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री हरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, लोक अदालत / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती नीरू शर्मा सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, वादकारीगण उपस्थित रहे। आयोजित विशेष लोक अदालत में 5919 लघु आपराधिक वाद निस्तारण हेतु नियत किये गये, जिनमें से 2546 वादों का निस्तारण किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
