• Thu. Jul 2nd, 2026

सीबीआई अधिकारी बन सेवानिवृत्त आईओसीएल कर्मचारी से 44 लाख की ठगी

ByVijay Singhal

Jul 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे के चंद्रलोक कॉलोनी निवासी गोपाल प्रसाद आईओसीएल से सेवानिवृत्त हैं। दर्ज कराई प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि सात मार्च 2026 को उन्हें एक फोन कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए दावा किया। इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर बताने वाली एक महिला ने भी उनसे संपर्क कर फोन पर धमकाया कि यदि उन्होंने किसी को इस बारे में बताया तो परिवार के लोगों को सीबीआई जांच में फंसा दिया जाएगा। आरोप है कि फोनकर्ता महिला ने जांच के नाम पर उनके विभिन्न बैंक खातों से 10 मार्च को 22 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद 13 मार्च को 22 लाख रुपये और ट्रांसफर करा लिए। महिला ने जांच पूरी होने के बाद रकम वापस करने का दावा किया। कुछ दिन बीतने के बाद जब रकम वापस नहीं आई तो उन्हें ठगी का संदेह हुआ। चार माह बाद गोपाल प्रसाद ने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ऑनलाइन राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। 28 जून को साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध श्वेता यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.