हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में तहसील प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी राशन के चावल से लदे दो ट्रकों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने छाता कस्बे की पुरानी पुलिस चौकी के समीप नाकेबंदी की और हरियाणा की ओर जा रहे दोनों ट्रकों को रोक लिया। पूछताछ के दौरान जब ट्रकों में लदे चावलों के दस्तावेजों की मांग की गई, तो चालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। शुरुआती जांच में यह चावल सरकारी राशन का होने की पुष्टि हुई है। ट्रकों के चालकों ने बताया कि वे छाता-शेरगढ़ रोड स्थित एक निजी फैक्ट्री से यह चावल लादकर हरियाणा ले जा रहे थे। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है और चालकों को हिरासत में लेकर छाता कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें संलिप्त सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
