• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा निर्यातकों की क्षमता का विकास एवं नवीन निर्यातकों को प्रोत्साहन हेतु ब्रजवासी लैंड इन में एक्सपोर्ट्स मीट का कार्यक्रम संपन्न

ByVijay Singhal

Feb 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद मथुरा निर्यातकों की क्षमता का विकास एवं नवीन निर्यातकों को प्रोत्साहन हेतु ब्रजवासी लैंड इन में एक्सपोर्ट्स मीट का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पुलकित खरे, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, संयुक्त आयुक्त उद्योग आगरा मंडल आगरा अनुज कुमार, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार आदि के साथ साथ जनपद के प्रतिष्ठित निवेशक व उद्यमी तथा निर्यातकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अधिकाधिक एक्सपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया। इन्वेस्ट इन यूपी के साथ साथ एक्सपोर्ट फ्रॉम यूपी के लिए सभी प्रतिष्ठित निवेशक व उद्यमी तथा निर्यातकों से एक्सपोर्ट्स में योगदान करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश एव केंद्र सरकार निवेशकों एव एक्सपोर्ट्स के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर लाभान्वित कर रही है और आप सभी इन्वेस्टर्स एव निर्यातक शिखर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होकर इसे आगे बढ़ाने का कार्य करें तथा प्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान दें।
उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में 13 प्रमाणित एक्सपोर्ट्स हैं, उन्होंने अपील की कि उद्यमी अपने अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग एव गुणवक्ता को दुनिया के सामने लाएं। देश और प्रदेश को एक्सपोर्ट्स के रूप में वैश्विक मंच पर स्थापित करने में अपना योगदान दें। मथुरा में एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट बनाए जाते हैं जिन्हे हमें एक्सपोर्ट के रूप में प्रमोट करते हुए पूरी दुनिया में विस्तार कर सकते है। जनपद मथुरा में सेनेटरी फिटिंग, पोशाक, पेड़ा आदि का अच्छी मात्रा में उत्पादन किया जाता है, जिसका निर्यात करना चाहिए। जिलाधिकारी ने एक्सपोर्ट मीट कार्यक्रम में 13 कंपनियों के पदाधिकारियों को शील्ड देकर सम्मानित किया और उनसे समस्याओं के विषय में जानकारी ली तथा उन्हें आश्वासन दिया कि आप लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सभी का समय बद्धता के साथ निस्तारण कराया जाएगा और उद्योग बंधु की बैठक के माध्यम से आपके सुझाव तथा समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.