• Wed. Jul 1st, 2026

अर्टिगा लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

ByVijay Singhal

Jul 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट पुलिस ने ऑनलाइन टैक्सी लूटकांड का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई अर्टिगा कार, दो अवैध तमंचे, पांच जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि 27 जून को हरियाणा के होडल स्थित हसनपुर चौराहे से तीन युवकों ने वृंदावन जाने के लिए ऑनलाइन अर्टिगा कार बुक की थी। थाना मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के पास पहुंचने पर तीनों ने चालक पवन कुमार सिंह निवासी बिहार के सिर पर प्लास से हमला कर उसे घायल कर दिया और कार लूटकर फरार हो गए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश गोरई (अलीगढ़) की ओर से राधारानी मंदिर अंडरपास होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से कूपगढ़ की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दी जिसमें करन पुत्र दीपक निवासी हरनौल, थाना सुरीर (हाल निवासी पानीघाट, वृंदावन) के बाएं पैर में गोली लग गई। वहीं उसका साथी अवनेश पुत्र बबलू निवासी नगला मुरारी उर्फ बावन, थाना बन्ना देवी, जनपद अलीगढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.