• Wed. Jul 1st, 2026

छाता कोतवाली क्षेत्र में 3 किशोरियों को बेघर करने का आरोप

ByVijay Singhal

Jul 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपनों की बेरुखी और रिश्तों में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां कुछ समय पहले एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। व्यक्ति की मृत्यु के बाद पत्नी ने दूसरी शादी कर ली और चली गई। इसके बाद उनकी तीन बेटियां (किशोरियां) पूरी तरह से असहाय हो गईं। आरोप है कि पिता की मौत और मां द्वारा दूसरी शादी कर लेने के बाद चाचा और ताऊ की संपत्ति को लेकर नीयत खराब हो गई। किशोरियों का कहना है कि कुछ समय के बाद उनके दादा जी की भी मृत्यु हो गई। चाचा और ताऊ ने फर्जी तरीके से वसीयत तैयार कराई, जिसके अनुसार दोनों ने पूरी संपत्ति अपने नाम करा ली है। अब बिना माता-पिता की किशोरियों के सिर पर छत नहीं बची है। पहले किशोरियों ने अपने गांव वालों और रिश्तेदारों से बात की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर अब उन्होंने एसडीएम छाता से गुहार लगाई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.