• Tue. Jun 30th, 2026

व्रन्दावन के गांव राजपुर में बच्चे के विवाद में चचेरे भाई को मारी गोली

ByVijay Singhal

Jun 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के गांव राजपुर में बच्चे के विवाद में युवक ने चचेरे भाई को गोली मार दी। गोली हाथ में लगी, जिसके बाद घायल को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना के बाद घायल के परिजन ने कोतवाली में तहरीर दी है। गांव राजपुर निवासी मनीष सैनी का चचेरे भाई से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार को आरोपी ने मनीष के पांच साल के बेटे के साथ गाली गलौज कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी और मनीष के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद मनीष परिक्रमा मार्ग के समीप स्थित अपने गेस्ट हाउस पर चला गया। थोड़ी देर बाद आरोपी भाई वहां पहुंचा और मनीष पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी। घटना के बाद आरोपी भाग गया और गेस्ट हाउस पर मौजूद लोग घायल को सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर सीओ सदर वरुण मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान लिये। डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल, मथुरा रेफर कर दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी भाई के खिलाफ घायल के परिजन ने तहरीर दी है. जिस पर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। युवक की स्थिति सामान्य है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.