आए दिन गांव वालों को परेशान करते हैं जेई
इसी बात को लेकर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने छाता बिजली घर एसडीओ व जेई का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों द्वारा बिजली घर का घेराव होने की सूचना पाते ही एक्सईएन मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। जेई केशव चौधरी के कारनामो की फाइल किसानों ने एक्सईएन व एसडीओ को सुनाई। किसानों ने कहा की जेई ने आये दिन गांव के किसानों को परेशान करता है। चेकिंग के दौरान पकड़ी गई चोरी वाले लोगों से सुविधा शुल्क लेकर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराता है। जो सुविधा शुल्क नहीं देता है तो उसके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा देता है। जिसके कारण पूरे गांव के लोग परेशान है। इस मौके पर दर्जनों किसानों अपना रोष व्यक्त करते हुए विधुत एक्सईएन व एसडीओ को किसानों के ऊपर बिजली चोरी की रिपोर्ट को वापस लेने, जर्जर पड़े विद्युत खम्बे व तारों को फसल कटने से पहले दुरुस्त कराना व जेई केशव चौधरी का छाता बिजली घर से ट्रांसफर करने को लेकर तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एक्सईएन ने किसानों की मांग पर कार्यवाही करने का भरोसा देने का आश्वासन दिया।
