• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा में नए बस अड्डे के पुल की ऊंचाई बढ़ी

ByVijay Singhal

Jun 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए बस अड्डे के समीप तीसरी रेलवे लाइन परियोजना के तहत बनाए जा रहे रेलवे अंडरपास की ऊंचाई बढ़ा दी गई है। पहले इसे तीन मीटर ऊंचा बनाया जाना था, लेकिन अब इसकी ऊंचाई 3.7 मीटर कर दी गई है। इससे बड़े और भारी वाहनों की आवाजाही बिना किसी बाधा के हो सकेगी और लंबे समय से बनी ऊंचाई की समस्या का समाधान होगा। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मथुरा-भूतेश्वर रेलखंड पर आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक से अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात युद्धस्तर पर काम चल रहा है। तीसरी रेलवे लाइन परियोजना केवल रेल संचालन क्षमता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ सड़क यातायात को भी अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से अंडरपास की ऊंचाई में संशोधन कर इसे पहले से अधिक उपयोगी बनाया गया है। आधुनिक इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप तैयार किए जा रहे इस ढांचे से भविष्य में बढ़ने वाले यातायात का दबाव भी आसानी से संभाला जा सकेगा। रेलवे का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। तीसरी रेलवे लाइन परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर रेल और सड़क, दोनों का आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.