हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कोसीकलां के गांव फालैन में घर के बाहर खड़ी कार पर बाइक सवार पांच युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। गांव फालैन निवासी राममोहन उर्फ रोकी ने आरोप लगाया कि शनिवार-रविवार की देर रात 2 बजे आरोपियो ने उनकी गाड़ी रुकवाकर तमंचा दिखाया और चौथ की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनकी कार पर फायरिंग कर दी। घटना में वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग के दौरान एक गोली कार का अगला शीशा तोड़ते हुए डैशबोर्ड पर जा लगी, जबकि दूसरी गोली कार के पिछले हिस्से में खिड़की के पास लगी। मौके से एक खाली खोखा भी बरामद हुआ। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले पड़ोस के एक युवक से उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 2 बजे दो बाइकों पर पांच युवक दिखाई दे रहे है, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। घटना के बाद मौके से भागते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में बाॅबी सूटर निवासी गांव फालैन, पालू निवासी नगरिया तीन विसा तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
