हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र की एक युवती ने गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव जुल्हेदी निवासी युवक पर बाइक से सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना जैत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह पिछले करीब पांच माह से वृंदावन स्थित एक अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए जाती है। आरोप है कि 19 जून की दोपहर करीब तीन बजे वह प्रशिक्षण के बाद पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान जुल्हेदी निवासी ओमप्रकाश बाइक से वहां पहुंचा और घर छोड़ने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी तक सही रास्ते पर चलने के बाद आरोपी बाइक को जंगल की ओर ले गया। वहां उसने कथित रूप से उसके चेहरे पर स्प्रे किया, चाकू दिखाकर डराया तथा मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर को सौंपी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
