हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास क्षेत्रों में मानकों को ताक पर रखकर चलने वाले होटल-गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई की गई। टीम ने कई होटल व गेस्ट हाउसों को सील कर दिए। इससे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने दो गेस्ट हाउस में लगी सील जबरन तोड़ दी। इससे विवाद बढ़ गया और व्यापारियों की टीम से नोकझोंक हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने व्यापारियों को शांत कराया। व्यापारियों का कहना है कि वह फायर एनओसी और एमवीडीए के मानकों को पूरा कराने के लिए पिछले कई महीनों से संबंधित विभागों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी फाइलों को अटकाकर बैठे हैं। सुनवाई करने के बजाय सीधे सीलिंग की कार्रवाई करना व्यापार और उनके रोजगार को तरह बर्बाद करने जैसा है। हालांकि टीम ने दर्जनभर होटल व गेस्ट हाउसों को सील कर सभी को चेतावनी नोटिस थमाया। अधिकारियों ने साफ कहा है कि सुरक्षा और मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों के अनुसार, प्रशासन द्वारा गठित टीम ने मथुरा-वृंदावन में बिना मानक चलने वाले 200 से अधिक होटल व गेस्ट हाउसों की सूची बनाई है। इसमें अधिकांश होटलों पर कार्रवाई जारी है। आने वाले दिनों में हाईवे किनारे और धौलीप्याऊ क्षेत्र के साथ-साथ संकरी गलियों में स्थिति धर्मशालाओं के भी मानक चेक किए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
