हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास तिराहे के समीप सवारी बैठाने को लेकर मंगलामुखी और डग्गामार वाहन संचालक के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईपास तिराहे पर डग्गामार वाहन चालक सवारियां भर रहे थे। इसी दौरान कोकिलावन से लौट रही मंगलामुखियों ने बाईपास तिराहे से सवारी बैठानी शुरू कर दीं। इससे मंगलामुखी और डग्गामार वाहन स्वामियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ने पर कुछ मंगलामुखियों ने कार को घेर लिया और उसके शीशे व अन्य हिस्सों में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल वहां पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
