• Sat. Nov 28th, 2026

घर में घुसकर बुजुर्ग और बेटे पर बेरहमी से ईंट-पत्थरों से हमला, दर्ज हुई प्राथमिकी

Byvijay.singhal1233

Jun 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के पानीघाट क्षेत्र में रंजिशन दो पक्षों में विवाद हो गया। नामजद और अज्ञात हमलावरों ने घर पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पानीघाट निवासी राजू विश्वास ने बताया कि नौ जून की शाम उनका 16 वर्षीय पुत्र राजेश बाजार से घर का सामान लेने गया था। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे पानीघाट के ही रहने वाले योगेश, उसके पिता और दो अन्य अज्ञात युवकों ने राजेश को जान से मारने और पकड़ने की नीयत से उसका पीछा किया। राजेश ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और घर पहुंचा। कुछ ही देर बाद ही आरोपी योगेश अपने पिता और साथियों के साथ हाथों में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर लेकर राजू विश्वास के घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही गालियां देना शुरू कर दिया। जब राजू और उनके वृद्ध पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मारपीट में पिता-पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि राजू की शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है। उप निरीक्षक अभिलाख सिंह को जांच सौंपी है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.