• Sat. Nov 28th, 2026

50 साल की महिला का आ गया युवक पर दिल, भरा-पूरा परिवार छोड़कर जिद पर अड़ी; रहूंगी तो अब प्रेमी के साथ ही

Byvijay.singhal1233

Jun 27, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। सुरीर में वर्ष की एक महिला अपने पारिवारिक दायित्वों और लोक-लाज को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। महिला ने पुलिस के सामने कह दिया है। मामला सुरीर थाना क्षेत्र में एक गांव का है। जिस उम्र में लोग नाती-पोतों के साथ समय बिताने और आध्यात्मिक जीवन की ओर रुख करने की सोचते हैं, उस उम्र में एक महिला का दिल अपने प्रेमी के लिए धड़क रहा है। 50 वर्षीय एक महिला तीन बच्चों की मां है। उसके एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। घर में एक बेटी अभी शादी लायक है। यह महिला 19 अप्रैल को घर से बिना बताए गायब हो गई थी। स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा, तो थक-हारकर उन्होंने स्थानीय थाने में उसके गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना पुलिस गायब महिला की तलाश में जुटी थी। इस बीच गायब महिला 26 जून शुक्रवार को अचानक सुरीर थाने पहुंच गई। पूछताछ में महिला ने कहा कि वह अपनी मर्जी से अलीगढ़ जिले के रहने वाले प्रेमी के साथ रह रही थी। स्वजन और पुलिस के समझाने के बावजूद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई थी। खायरा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही का कहना है कि महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही है। महिला के न्यायालय में बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.