हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना के अंतर्गत में शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने ही पति, उसके भाई ओर साथियों पर किराए का कमरा दिलाने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता दर-दर पर न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़िता ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी छाता को आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार विगत दिनों पति और कुछ अन्य लोग उसे कोसीकलां स्थित मंडी से अपने साथ ले गए। आरोप है कि पति आदि ने उससे कहा कि वह उसे दौताना क्षेत्र में किराए पर मकान दिला देंगे। उसे मकान दिखाने के बहाने ले जाकर मकान दिलाने के बजाय छाता-बरसाना रोड स्थित नहर के पास सुनसान जंगल में ले गये। वहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी देते हुए उसे बदहवास हालत में वहीं छोड़ कर भाग गये। पीड़िता ने जैसे-तैसे कोसीकलां थाने पहुंच शिकायत की। आरोप है कि थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता ने सीओ छाता के कार्यालय पहुंच नामजदों के खिलाफ तहरीर देते हुए आपबीती बताई। सीओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस को तत्काल जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
