• Sat. Jun 27th, 2026

व्रन्दावन में बुआ, फूफा के साथ घूमने आए बच्चे की यमुना में डूबकर मौत

ByVijay Singhal

Jun 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में हरदोई के मल्लावां से बुआ के साथ घूमने आया बच्चा बिहार घाट पर यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया।  हरदोई के मल्लावां बांगरमऊ निवासी सात वर्षीय कार्तिक शुक्रवार सुबह बुआ सुनीता, फूफा जगजीवन राम एवं छोटी बुआ मधु के साथ वृंदावन घूमने आया था। मंदिरों के दर्शन करने के बाद जब वह बिहार घाट यमुना स्नान करने लगा। इस दौरान वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। बच्चे को नदी में डूबता देख रिश्तेदारों ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां मौजूद नाविक सक्रिय हो गए और बालक को पानी से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चे को बेहोशी की हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुआ और फूफा ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई न चाहते हुए बच्चे के शव को घर ले जाने की बात कही। परिजन अस्पताल से बच्चे के शव को घर ले गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि यमुना स्नान के दौरान विहार घाट पर दोपहर में बच्चे कार्तिक की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई न कराते हुए वह अपने गांव ले गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.