• Sat. Jun 27th, 2026

रेलवे पुल निर्माण के लिए सड़क पर एक साइट की खुदाई पूरी

ByVijay Singhal

Jun 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए बस स्टैंड के निकट अंडरपास पर चल रहे रेलवे पुल निर्माण के लिए एक साइट रोड पर खुदाई का कार्य पूरा हो गया है। रोड की एक साइट पर तय मानक अनुसार खुदाई कराई गई, जिससे बड़े वाहन आसानी से रेलवे पुल के नीचे से निकल सकें। हालांकि, इस कार्य से आम जनता और यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा रहा है। अंडरपास पर नई रेलवे लाइन के लिए पुल निर्माण का कार्य बृहस्पतिवार से युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। कार्य के चलते इस मार्ग पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। विकल्प के रूप में रोडवेज बसों का संचालन अब अस्थायी तौर पर मालगोदाम रोड से किया जा रहा है। अचानक हुए इस बदलाव और रूट डायवर्जन की पुख्ता जानकारी न होने के कारण रोजाना सैकड़ों यात्री नए बस स्टैंड पर अपनी मंजिलों के लिए भटकने को मजबूर हैं। नए बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को समस्या उठानी पड़ रही है। बस स्टैंड बसें नहीं मिलने पर वह चिलचिलाती धूप और गर्मी में अपना भारी-भरकम सामान लेकर मालगोदाम रोड तक पैदल जाना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुल का निर्माण तय समय सीमा के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.