• Sat. Jun 27th, 2026

कोसीकलां के गांव ऐच में खेत की मेड़ पर लगे शीशम और नीम के पेड़ काटे

ByVijay Singhal

Jun 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव ऐंच में शीशम और नीम के छह पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। गांव ऐंच निवासी बलमंता का कहना था कि उसके खेत की मेड़ पर तीन शीशम और एक नीम का पेड़ लगा था। आरोप है कि 25 जून की रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी की मदद से चारों पेड़ उखाड़ दिए। अगले दिन सुबह जब किसान खेत पर पहुंचा तो आरोपी पेड़ों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर रहे थे। किसान के पहुंचने पर कुछ पेड़ ले गए, जबकि कुछ मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपियों से पेड़ उखाड़ने का कारण पूछा तो उन्होंने अभद्रता की और बाद में उसके घर पहुंचकर लाठी-डंडों व हथियारों के बल पर धमकाया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उधर, पेड़ कटने की सूचना मिलने के बाद वन दरोगा ब्रजेश कुमार वहां पहुंच कर जांच करने में जुट गए। इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.