हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा की जिला इकाई की ओर से आपातकाल की वर्षगांठ पर ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में संगोष्ठी एवं आपातकाल से संबंधित अत्याचारों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संचालन आलोक अंजन और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने किया। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाइगर ने आरोप लगाया कि सत्ता के लोभ और अहंकार में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू कर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को आघात पहुंचाया। भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी, सीडी शर्मा, अशोक शर्मा, हरेन्द्र पांडेय, सत्यनारायण ब्याहुत और नरेन्द्र तिवारी ने भी आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश इस घटना को कभी नहीं भूल सकता। मंत्री संजय सिंह टाइगर और जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने आंदोलन के सिपाही जगन्नाथ केसरी की पत्नी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। आपातकाल से जुड़े घटनाक्रमों और अत्याचारों पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसका अवलोकन मंत्री, जिलाध्यक्ष और भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, बिभु जैन, हरेराम चंद्रवंशी, परशुराम चौधरी, सूर्यकांत पांडेय, संतोष चंद्रवंशी, निशांत सिंह सेंगर, चुन्नी देवी, संजीव गुप्ता, मनीष प्रभात, बलराम सिंह, राहुल सिंह, दीपक सिंह, माधव केसरी, आदित्य सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
