• Fri. Jun 26th, 2026

स्वास्थ्य विभाग ने क्या साक्ष्य मिटाने को जला दीं एक्सपायरी दवाएं और दस्तावेज

ByVijay Singhal

Jun 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान परिक्रमार्थियों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में एक्सपायर दवाओं का वितरण करने के मामले में नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब इस मामले में राल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें नजर आ रहा है कि अस्पताल परिसर में बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाओं के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज को भी आग के हवाले कर दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह वीडियो भी अब जांच का हिस्सा बन गया है और यह देखा जा रहा है कि वीडियो वास्तव में कब का है और इसकी वास्तविकता क्या है। मीडिया ने 84 कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं को बांट दी एक्सपायरी दवाएं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इससे संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में बेचैनी बढ़ गई है। मामले की जांच तीन सदस्सीय कमेटी कर रही है। इसे 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। इसी बीच अस्पताल परिसर में दवाओं और कागजात को जलाए जाने की घटना सामने आई। परिसर के एक हिस्से में आग लगाकर बड़ी मात्रा में सामग्री नष्ट की गई है। इसमें दवाओं के खाली व भरे डिब्बे, रैपर और कई दस्तावेज शामिल हैं। हालांकि वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं वीडियो में सीएचसी परिसर अवश्य दिखाई दे रहा है। विभागीय कर्मचारी आशंका जता रहे हैं कि आग में ऐसे रिकॉर्ड नष्ट किए गए हो सकते हैं जो दवाओं की खरीद, भंडारण, स्टॉक रजिस्टर और वितरण से संबंधित हों। यदि ऐसा है तो यह मामला केवल लापरवाही का नहीं बल्कि साक्ष्य मिटाने के प्रयास के रूप में भी देखा जा सकता है। अब यह वीडियो भी जांच का हिस्सा बन गया है। स्वास्थ्य विभाग ने राल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र आने वाले गांव तारसी में स्वास्थ्य शिविर लगाया था। इसमें ब्रज चौरासी कोस परिक्रमार्थियों को कान और आंख के ड्रॉप सहित अन्य एक्सपायरी दवा का वितरण कर दिया। इसकी शिकायत सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश सिंह सिकरवार ने सीएमओ डॉ. राधावल्लभ से की थी। सीएमओ ने इस मामले में जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुज चौधरी, एनयूएचएम (राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन) के नोडल अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश राठौर एवं चीफ फार्मासिस्ट शिव कुमार माहौर शामिल हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.