• Sun. Aug 23rd, 2026

छाता के गांव में पुलिस के पीछे चल रहे युवक को उठाया, बंधक बनाकर पीटा

ByVijay Singhal

Jun 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र में खायरा गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर उनके खेत की पैमाइश के लिए पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर जा रही थी। अशोक का भाई विनोद अपनी बाइक से टीम से करीब 100 मीटर पीछे चल रहा था। इसी दौरान रघुवीर, राधेश्याम, अर्जुन और उनके पिता भगवान पुत्र रामस्वरूप ने अन्य साथियों के साथ मिलकर विनोद को रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने विनोद को बाइक से खींचकर नीचे गिराया और उसके गले में तौलिया का फंदा डालकर सड़क पर घसीटते हुए ले गए। जब आसपास के लोगों ने विरोध कर विनोद को छुड़ाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद हमलावर विनोद को जबरन अपने घर के अंदर खींच ले गए और उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विनोद को मुक्त कराया। पीड़ित विनोद गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.