• Thu. Jun 25th, 2026

व्रन्दावन में अब फाल्ट होने पर भी नहीं जाएगी बिजली

ByVijay Singhal

Jun 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में कांशीराम बिजलीघर से रंगजी बगीचा बिजलीघर तक आ रही 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन के फेल या या फॉल्ट हो जाने की स्थिति में रंगजी बगीचा बिजलीघर से पोषित नगर के बड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुल हो जाती है। अब क्षेत्र की बिजली बंद नहीं होगी। क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत निगम द्वारा एक और 33 हजार केवी की नई हाईटेंशन लाइन डाली जाएगी। इस हाईटेंशन लाइन का उपयोग वर्तमान में चल रही विद्युत लाइन में किसी तरह की गड़बड़ी या फेल होने पर रंगजी बगीचा बिजलीघर को आपूर्ति के लिए किया जा सकेगा। एसडीओ संदीप वाष्र्णेय ने बताया कि 33 हजार केवी की एक नई इंटरसेप्टर हाईटेंशन लाइन डाली जाएगी। इससे पुरानी लाइन के फेल हो जाने या किसी तरह का कार्य होने पर नई लाइन से रंगजी बिजलीघर को आपूर्ति मिलती रहेगी। इस लाइन के लिए दो करोड़ 94 लाख रुपये का प्रस्ताव पास हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.