• Sat. Nov 28th, 2026

छाता में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम जेई और कर्मियों को पीटा

Byvijay.singhal1233

Jun 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में चेकिंग के दौरान कर्मचारियों से मारपीट की। अवर अभियंता खायरा सूर्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को एक टीम बिजली चोरी और खपत की जांच के लिए तेलीपाड़ा पहुंची थी। टीम में अवर अभियंता तारा चंद, संविदाकर्मी विष्णु कुमार, मोहित कुमार और नारायण सिंह शामिल थे। टीम ने विजय पुत्र चंदन सिंह के यहां जांच में पाया कि मीटर से पहले ही सर्विस केबल काटी हुई थी। इस दौरान मौके पर मौजूद अंकुश, शिब्बू और अन्य लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। संविदाकर्मी मोहित ने यूपी-112 पर सूचना दी। आरोप है कि जब टीम सुरेश पुत्र चंदन के परिसर की जांच कर रही थी, तो सुरेश और ध्रुव ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। सुरेश और उसके भतीजे नरेंद्र ने लाठी से संविदाकर्मी विष्णु पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ और कंधे में गंभीर चोट आई है। हमलावरों ने विष्णु का मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर फेंक दिया, जिससे वह टूट गया। आरोप है कि सरकारी दस्तावेजों को भी नष्ट करने का प्रयास किया गया। घटना के बाद से टीम के कर्मचारियों में दहशत में आ गए। इसके बाद अवर अभियंता सूर्य प्रकाश वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर तेलीपाड़ा निवासी अंकुश, शिब्बू, सुरेश, ध्रुव और नरेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.