• Wed. Jun 24th, 2026

मथुरा के प्रधान डाकघर में रविवार को बनवा सकेंगे आधार कार्ड

ByVijay Singhal

Jun 24, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। ऐसे कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है, जो अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, लेकिन अवकाश न मिलने के कारण नहीं बनवा पाते हैं। अब ये लोग सिविल लाइन स्थित प्रधान डाकघर में रविवार को भी आधार कार्ड बनवा सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सुविधा देने के लिए डाक विभाग ने यह कदम उठाया है। अब तक डाकघर में रविवार सहित छुट्टी के दिनों में आधार कार्ड नहीं बनाए जाते थे। इससे नौकरी पेशा ऐसे लोग, जिन्हें आम दिनों में छुट्टी नहीं मिल पाती थी, अपना और अपने बच्चों के आधार कार्ड नहीं बनवा पाते थे। उनके पास आधार कार्ड बनवाने के लिए केवल रविवार का ही दिन था, लेकिन रविवार को डाकघर सहित सभी आधार नामांकन केंद्र बंद रहते थे। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के सामने आधार कार्ड बनवाने को लेकर बहुत परेशानी आ रही थी। डाकघर में भी इसकी शिकायतें आ रही थीं। लोगों की समस्या को देखते हुए डाक विभाग ने अब रविवार को भी आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी है। प्रवर डाकपाल युवराज सिंह ने बताया कि रविवार के दिन भी प्रधान डाकघर में एक आधार केंद्र खुला रहेगा और यहां आधार नामांकन के साथ आधार में सुधार भी किया जाएगा

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.