• Sat. Nov 28th, 2026

प्राथमिकी वापस न लेने पर महिला को चार लोंगो ने दी धमकी

Byvijay.singhal1233

Jun 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी प्राथमिकी वापस न लेने पर चार लोगों द्वारा एक महिला को रोककर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाने में दी तहरीर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2025 में आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट और उनके साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि 12 जून की शाम गांव के ही चार आरोपियों ने पीड़िता को रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बनाते हुए महिला से गाली-गलौज की। उनके चरित्र पर अमर्यादित टिप्पणियां कीं। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.