हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के निकट बाइक सवार बदमाश शिखर तंबाकू कंपनी के सेल्समैन से पांच लाख से अधिक की नकदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया, लेकिन देर रात तक चोरों का कुछ पता नहीं चला। वृंदावन के जगदीश प्रसाद गौतम की शिखर तंबाकू एंटरप्राइजेज कंपनी है। टाउनशिप के कांशीराम कॉलोनी निवासी विजय इनके यहां सेल्समैन का काम करते हैं। वह प्रतिदिन मथुरा-वृंदावन के विभिन्न स्थानों से वसूली करने के बाद पैसा कंपनी में जमा कराते हैं। सोमवार शाम को वह मंडी समिति के निकट से वसूली करके वृंदावन की ओर जा रहे थे। पैसों से भरा बैग उन्होंने बाइक की टंकी पर रख लिया था। आरोप है कि गोकुल रेस्टोरेंट के पास हाईवे पीछे आए बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग गए। उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया और शोर भी मचाया। इतनी देर में बदमाश दूर निकल गए। विजय ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी राजीव सिंह का कहना कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
