• Mon. Jun 22nd, 2026

व्रन्दावन में 3 चेन स्नैचर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, बदमाशों की फायरिंग में बाल-बाल बचे SHO

ByVijay Singhal

Jun 22, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में महिला श्रद्धालुओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों का पुलिस से आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग से एक गोली वृंदावन थाना प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में लग गई। इससे वह बाल-बाल बच गए। लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई जंजीर, बाइक और तमंचे बरामद किए हैं। 12 जून को हरियाणा निवासी महिला भारती से केशव धाम हाउसिंग सोसाइटी के समीप चेन स्नैचिंग की वारदात हुई थी। वृंदावन थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ लगातार बदमाशों की तलाश में जुटे हुए थे। शनिवार देर रात दो बजे पुलिस टीम जगन्नाथ घाट पहुंची। लाल रंग की बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने कुंभ मेला क्षेत्र में कच्चे रास्ते पर गाड़ी दौड़ा दी। लेकिन कुछ दूर जाकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली वृंदावन थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विनय, धर्मेंद्र उर्फ बंदर और अनिकेत निवासी मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की जंजीर, बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल तीनों लुटेरों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शातिर श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.