• Sun. Jun 21st, 2026

छाता के सब रजिस्ट्री कार्यालय में 12वें दिन भी कामकाज ठप

ByVijay Singhal

Jun 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के सब रजिस्ट्री कार्यालय में निजीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। शनिवार को भी कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप रहा, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच, समाजवादी पार्टी के नेता लोकमणिकांत जादौन ने धरना स्थल पर पहुंचकर दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं को अपना समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष वेदेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सरकार सब रजिस्ट्री कार्यालयों का निजीकरण करने की साजिश रच रही है, जो पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि जब तक निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाता और कार्यालय को पूर्व की तरह सरकारी व्यवस्था में संचालित करने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं के संघर्ष को अपना समर्थन देने पहुंचे सपा नेता लोकमणिकांत जादौन ने कहा कि सपा हर कदम पर उनके साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विभागों को निजी हाथों में सौंपकर जनता का शोषण करना चाहती है। लगातार 12 दिनों से चल रही हड़ताल के कारण रजिस्ट्री से संबंधित सभी कार्य बंद हैं। इससे बैनामा, वसीयत और मुख्तारनामा जैसे जरूरी दस्तावेज की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इस दौरान प्रेमपाल सिंह जादौन, पूर्व बार अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी, राजेश उर्फ राजू, हरेंद्र सारस्वत, करन चौधरी एडवोकेट, केके तिवारी रामकिशोर वार्ष्णेय, बृजेश कुमार बासनी दाऊ दयाल गौड़, आशीष शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.