हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर स्थित राधाकुंड में शुक्रवार देर रात स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद युवक के साथ आए दोस्तों में कोहराम मच गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने बमुश्किल युवक के शव को कुंड से बाहर निकाला। थाना अछनेरा, ग्राम नागर की गढ़ी निवासी पवन सिंह (18) पुत्र अजब सिंह अपने दोस्त कान्हा और शांतनु के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने और दर्शन के लिए आए थे। शुक्रवार रात दो बजे तीनों युवक राधाकुंड में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पवन गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शरद त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई गई। काफी प्रयास के बाद स्थानीय गोताखोर विष्णु ठाकुर ने शव को बाहर निकाल लिया। उधर, सूचना पर पवन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दरअसल, अधिकमास के दौरान गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित मानसी गंगा में भी लगातार दो दिन हादसे हुए थे। यहां 6 जून को आगरा के थाना पिनाहट निवासी दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई थी। इसके अगले दिन 7 जून को भी आगरा के थाना शाहगंज निवासी एक किशोरी भी डूब गया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
