• Fri. Jun 19th, 2026

बलदेब में मामा, मानी ने भांजे को मारकर जमीन में दफना दी थी लाश; दोनों गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव में भांजे की हत्याकर शव को जमीन में दफनाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी मामा और मामी को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और डंडा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के बाद बुधवार को सराय सालवान अंडरपास के पास से आरोपी जयकरण कुशवाह (36) और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में वांछित थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी जयकरण कुशवाह ने बताया वह पत्नी, बच्चों और मुंहबोले भांजे गोविंद सिंह के साथ दाऊजी क्षेत्र की दीप योग कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। गोविंद अवैरनी चौराहे पर गोलगप्पे का ठेला लगाता था। जयकरण की पत्नी ने कई बार गोविंद पर छेड़छाड़ और अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया था। आठ मई को गोविंद ने शराब के नशे में महिला के साथ अभद्रता और संबंध बनाने का प्रयास किया। इससे नाराज दंपती ने हत्या की साजिश रची। शाम को घर लौटने के बाद जयकरण ने डंडे से गोविंद के सिर पर वार किया और पत्नी ने हथौड़े से हमला किया। गंभीर चोट लगने से गोविंद की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद रात में गोविंद के शव को छत से नीचे फेंका और खाली प्लॉट में दफना दिया। वारदात में प्रयुक्त लाठी और हथौड़ा भी वहीं छिपा दिए। घटना के बाद आरोपी परिवार समेत भाग गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.