• Fri. Jun 19th, 2026

चोरी की घटनाओं के खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र

ByVijay Singhal

Jun 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सुरीर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अलग-अलग दो स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं शीघ्र खुलासा करने पर चार उपनिरीक्षक सहित चार कांस्टेबलों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

सुरीर क्षेत्र के कस्बा टैंटीगांव पेट्रोल पंप से 26 मार्च की रात ईंटों से भरी ट्राली चोरी हो गई थी। सुरीर पुलिस ने चोरी हुई ट्राली की बरामदगी के लिए 75 सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगालते हुए 120 किलोमीटर दूर भरतपुर राजस्थान से बरामद किया था। वहीं, कस्बा सुरीर में 16 मई को घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। पुलिस ने शीघ्र ही दो युवकों को गिरफ्तार में कर सोने चांदी के जेवरात बरामद किए थे। शीघ्र खुलासा करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सुरीर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार, प्रबल प्रताप सिंह, विनीत दांगी, सोहनपाल सिंह के अलावा कांस्टेबल ललित शर्मा, महेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, दीपक कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.