• Thu. Jun 18th, 2026

मथुरा में दो सीओ को सौंपा सर्किल का चार्ज, कई थाना प्रभारी रडार पर

ByVijay Singhal

Jun 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसएसपी ने कई सीओ के गैर जनपद स्थानांतरित होने के बाद से रिक्त पदों पर नवागत सीओ को सर्किल का चार्ज सौंपा है, वहीं शीघ्र ही आधा दर्जन से अधिक रडार पर चल रहे थाना प्रभारियों को भी बदला जा सकता है। बताते चलें कि सप्ताह पूर्व शासन स्तर पर तीन साल से एक ही जिले में तैनात रहे कई दर्जन सीओ की स्थानांतरण सूची जारी की थी। इसमें मथुरा जिले के पांच सीओ गैर जनपद गये थे तो अन्य जिलों से चार सीओ मथुरा के लिये स्थानांतरित किये गये थे। विगत दिनों गैर जनपद से दो सीओ ने मथुरा आकर आमद कराई। इनके आने पर एसएसपी श्लोक कुमार ने रिक्त पड़े सर्किलों में से फिरोजाबाद से आये सीओ प्रवीन कुमार तिवारी को सीओ रिफाइनरी, कानपुर से आये सीओ अमरनाथ यादव को सीओ मांट सर्किल पर भेजा गया है, वहीं सीओ मांट संदीप सिंह को सीओ यातायात तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो लापरवाही बरतने वाले आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारी एसएसपी के रडार पर हैं। शीघ्र ही व्यापक स्तर पर थाना प्रभारियों के स्थानातरण हो सकते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.