हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मछली फाटक पर एक अधिवक्ता के पुत्र और चतुर्वेदी समाज के युवक की बाइक आपस में टकरा गई। दोनों के एक-दूसरे की गलती बताने पर विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर बेल्ट चलीं। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के दर्जनों को मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सड़क पर हंगामे और शोर-शराबे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। आसपास के लोगों ने स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी। बाग बहादुर चौकी प्रभारी मांगेलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और विवाद में शामिल दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाने में काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चली। मामले की जानकारी होने पर थाने में दोनों पक्षों के दर्जनों लोग पहुंचने लगे। हालांकि बड़े-बुजुर्गों ने बीच में आकर दोनों पक्षों में राजीनामा कर दिया। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों को शिकायत पत्र लिखने के लिए कागज दिया था। दोनों पक्ष थाने से बाहर गए और राजीनामा लिखकर दे दिया। इसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई।
