• Sat. Nov 28th, 2026

खेत पर सबमर्सिबल से लगा करंट, दो युवकों की माैके पर ही माैत

Byvijay.singhal1233

Jun 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ईटौली में रात के समय दो युवकों की बिजली करंट से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव ईटौली निवासी पृथ्वी (28 वर्ष) अपने रिश्तेदार नहने (24) के साथ खेत पर गए थे। बताया गया कि वहां सबमर्सिबल को चलाया तभी दोनों करंट की चपेट में आ गए।  गांव के अन्य युवक ने खेत पर दोनों को अचेत हालत में देखा तो शोर मचा दिया। तब बिजली बंद कर दोनों को उपचार के लिए राया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.