हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ईटौली में रात के समय दो युवकों की बिजली करंट से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव ईटौली निवासी पृथ्वी (28 वर्ष) अपने रिश्तेदार नहने (24) के साथ खेत पर गए थे। बताया गया कि वहां सबमर्सिबल को चलाया तभी दोनों करंट की चपेट में आ गए। गांव के अन्य युवक ने खेत पर दोनों को अचेत हालत में देखा तो शोर मचा दिया। तब बिजली बंद कर दोनों को उपचार के लिए राया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
