हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में जमकर ईंट-पत्थर चले। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, सुरीर कोतवाली में तैनात एसआई अमित कुमार टीम के साथ 8 जून की रात करीब साढ़े 10 बजे गश्त पर थे। तभी देखा कि परसोतीगढ़ी के पास एक पक्ष के प्रेमपाल, नरेंद्र, संजय, सीमा, रीनू, खेमू निवासीगण नगला फौदा और दूसरे पक्ष के संजू, रंजीत, लक्ष्मी, कान्हा निवासीगण नगला मौजी आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके जा रहे थे। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ओर से ईंट पत्थर फिंकते रहे। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद भी लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
