• Fri. Jun 12th, 2026

हाईवे किनारे नाले में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

ByVijay Singhal

Jun 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर सर्विस लाइन पर आर्य नगर गली संख्या-2 के समीप नाले से संदिग्ध हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव के समीप एक बंद बॉडी ट्रक भी खड़ा था। अनुमान है कि ट्रक के चालक को किसी साथी ने हत्या कर नाले में फेंका होगा। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दी है। बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे लोगों ने नाले में एक युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। जेब से मिले आधार कार्ड पर उसका नाम बिहार के बक्सर निवासी वशिष्ठ यादव लिखा हुआ था। सवाल उठ रहा है कि जब ट्रक दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा था तो सर्विस लाइन पर दिल्ली की ओर कैसे आ गया। चालक साइड की खिड़की लॉक और कंडक्टर साइड की खुली हुई थी। ट्रक के टायर के नीचे ईंट लगीं थीं। ऐसे में हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नाले में फेंके जाने या ट्रक से उतरते समय नाले में गिरने की संभावना जताई जा रही है।  पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर जानकारी जुटाने में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.