हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा के मांट विधायक राजेश चौधरी से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली के कठौती कुआं निवासी विपिन कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह विधायक के कार्यालय में कार्यरत हैं। आरोप लगाया है कि मंडी रामदास निवासी आलोक तिवारी यू ट्यूबर हैं। वह काफी समय से उन्हें एवं विधायक राजेश चौधरी को मानसिक रूप से प्रताड़ित एवं परेशान कर रहे हैं। वह 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विधायक के खिलाफ भ्रामक खबरें फैलाने और उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल करने का भी आरोप है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
