हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर छज्जा गिरने से हुए हादसे के बाद मंदिर में गेट नंबर पांच से प्रवेश पाने वालों की संख्या को सीमित किया गया है। इसके तहत मंदिर प्रबंधन ने सेवायतों के शिष्यों को वहां से आने-जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही सेवाधिकारी के साथ पूजा अर्चना के लिए 25 लोगों का प्रवेश की अनुमति दी है इसका सेवायत विरोध कर रहे हैं। श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि छज्जा गिरने से हुए हादसे के बाद मंदिर के गेट नंबर पांच से भीड़ के दवाब करने के उद्देश्य से संख्या को सीमित करने के मंदिर के मैनेजर को आदेश दिए हैं। बुधवार को जैसे ही इस आदेश की जानकारी सेवायतों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। कमेटी के नवनियुक्त सदस्य हिमांशु गोस्वामी का कहना है कि हाईपावर्ड कमेटी बार-बार सेवायतों को लेकर आदेश जारी कर देती है। वीआईपी के लिए कोई नियम नहीं है। वह इस मामले में अगली मीटिंग में उठाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
