• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा में आंधी-बारिश से 95 खंभे टूटे, 8 ट्रांसफाॅर्मर फुंके

Byvijay.singhal1233

Jun 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जनपद में आई तेज आंधी और बारिश ने विद्युत व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। तेज हवाओं के कारण जिलेभर में 95 विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए जबकि आठ ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। अनेक स्थानों पर बिजली के तार टूटने और पेड़ों की शाखाएं तारों पर गिरने से फाल्ट हो गए। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

विद्युत निगम ने आंधी शुरू होते ही कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी थी। बावजूद इसके आंधी के कारण गोवर्धन में 24 विद्युत खंभे, तीन ट्रांसफाॅर्मर, बलदेव, बरौली फरह में 13 विद्युत खंभे, कोसी में 35 खंभे, 3 ट्रांसफाॅर्मर और मांट में 23 खंभे गिर गए तथा दो ट्रांसफॉर्मर फुंक गए। इससे बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। वहीं शहर के कई मोहल्लों में देर रात तक अंधेरा पसरा रहा। इससे लोगों को गर्मी और उमस के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार तेज हवाओं से सबसे अधिक नुकसान ओवरहेड लाइनों को पहुंचा। जिससे आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लगा। आंधी थमने के बाद निगम ने अलग-अलग टीमें बनाकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। कर्मचारियों ने रातभर विद्युत खंभे खड़े करने, टूटे तार जोड़ने और क्षतिग्रस्त उपकरणों को बदलने का कार्य किया। बिजली आपूर्ति को सामान्य बनाने के लिए मुख्य अभियंता राजीव गर्ग स्वयं रात ढाई बजे तक कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग कर मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी लेते रहे।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.