हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली के होटल में लगी आग के बाद जिले में भी अभियान चलाकर होटल व गेस्ट हाउसों के मानक परखे जा रहे हैं। डीएम द्वारा गठित विशेष टीम ने धौली प्याऊ क्षेत्र में 33 होटल व गेस्ट हाउसों पर छापा मारा। इसमें तीन ही मानकों पर खरे उतरे, जबकि 24 को नोटिस थमाया और छह पर सीलिंग की कार्रवाई होगी। जांच के दौरान होटलों में अग्निशमन (फायर सेफ्टी), सराय एक्ट और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत अन्य जरूरी विभागों की एनओसी नहीं पाई गई। सुरक्षा मानकों में कमियां मिलने पर टीम ने 24 होटल और गेस्ट हाउस प्रबंधकों को 15 दिन का चेतावनी नोटिस थमाया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जरूरी कागजात और सुरक्षा कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
