• Sat. Jun 13th, 2026

कोसीकलां के गांव में पुलिस ने जलती चिता से निकलवाया शव

ByVijay Singhal

Jun 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव गिडोह में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई गई। परिजन जब शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे तभी हत्या की आशंका पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जलती चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव गिडोह निवासी बलदेव की 17 वर्षीय पुत्री वर्षा की रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन के अनुसार इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। परिवार के लोग इसे सामान्य मौत मानते हुए सोमवार को अंतिम संस्कार करने लगे। सूचना मिलने पर कोकिलावन चौकी पुलिस श्मशान घाट पहुंचीं। पुलिस के पहुंचने तक चिता को अग्नि दी जा चुकी थी और शव जल रहा था। पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाकर चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि परिजन ने किशोरी की मौत को स्वाभाविक बताया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.