• Mon. Jun 8th, 2026

छटीकरा में दहेज के लिए प्रताड़ित और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप

ByVijay Singhal

Jun 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र की एक महिला ने अपनी सास, ससुर और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से एसएसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा है, जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, नीतू की शादी छटीकरा निवासी गीतम के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। वर्ष 2017 में एक सड़क हादसे में पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद परिवार की सहमति से उसका विवाह देवर राहुल से करा दिया गया, जिससे उसे एक पुत्र हुआ। महिला का आरोप है कि पिछले एक वर्ष से पति राहुल, ससुर, सास और ननद उसे परेशान कर रहे हैं। 10 लाख रुपये की मांग करते हुए बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में महिला ने बताया कि 25 मार्च 2026 को आरोपियों ने उसके पति को भड़काया, जिसके बाद पति ने मारपीट की। इसी दौरान सास ने उसे पकड़ लिया और पति ने जान से मारने की नीयत से कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। अब इस मामले में एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.