• Sun. Jun 7th, 2026

छाता हाईवे पर बन रहीं दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

ByVijay Singhal

Jun 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एनएच-19 स्थित दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। उपाध्यक्ष के आदेश और सचिव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गईं सड़कों, बाउंड्रीवाल और गेट को जमींदोज किया गया। प्राधिकरण के अनुसार, संजीव बंसल ने एनएच-19 पर छाता शुगर मिल के सामने लगभग 30 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना अनुमति के कच्ची सड़क, गेट और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। इस संबंध में प्राधिकरण ने वाद दर्ज किया था। उधर, छाता हाईवे स्थित आरपीएल होटल के सामने, श्रीजी गार्डन के पास दूसरी कार्रवाई मेघा चौरसिया पत्नी पवन चौरसिया द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर हुई। लगभग 4 हजार वर्ग मीटर में इंटरलॉकिंग सड़क और बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस मामले में भी प्राधिकरण ने वाद दर्ज किया था। अवैध निर्माण न हटाए जाने पर प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बुलडोजर चलाया। इस दौरान प्राधिकरण का प्रवर्तन दल और थाना छाता कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर तैनात रही। प्राधिकरण सचिव आशीष कुमार ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.