हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोसीकलां रेलवे स्टेशन ने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए सर्वश्रेष्ठ वेस्ट मैनेजमेंट स्टेशन का पुरस्कार प्राप्त किया। यह सम्मान स्टेशन अधीक्षक राजूलाल मीणा को मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह में मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे स्टेशनों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कोसीकलां रेलवे स्टेशन ने कचरा प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था, अपशिष्ट निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। मोहन लाल मीना मुख्य प्रचार निरीक्षक को विशेष पुरस्कार, शिल्पी चौधरी को सर्वश्रेष्ठ महिला एक्टिविस्ट, नेहा श्रीवास्तव एवं अंकित सक्सेना को स्काउट एवं गाइड एक्टिविस्ट, महेश मीणा को सर्वश्रेष्ठ सीएचआई/मथुरा जंक्शन सर्वश्रेष्ठ एक्टिविस्ट तथा किशन लाल को सर्वश्रेष्ठ आरपीएफ एक्टिविस्ट के रूप में सम्मानित किया गया। सफाई कर्मचारी श्रेणी में सोनिया एवं राकेश को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कार प्रदान किए गए। अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ओएंडएफ राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
