• Sat. Jun 6th, 2026

वृक्षों की छांव में विकसित होगा छात्रों का भविष्य : कुलाधिपति

ByVijay Singhal

Jun 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । विश्व पर्यावरण दिवस पर जीएलए विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता तथा कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने बरगद, कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने नीली गुल मोहर व कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने पीपल के पौधे रोपित किए गए। विवि के हॉर्टीकल्चर विभाग के एडवाइजर बनवारीलाल पचौरी ने गुग्गुल के पौधे के बारे में जानकारी दी। विभाग के अधीक्षक डाॅ. गुलाब सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 में परिसर में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परिसर में अब तक 50 हजार से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। इसी सोच के साथ जीएलए वर्षों से पौधरोपण अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में जीएलए विश्वविद्यालय का परिसर वृक्षों से इतना अधिक हरित हो जाएगा कि यहां का तापमान बाहरी वातावरण की तुलना में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.